| एक आदमी एक दस साल के लड़के के साथ नाई की दुकान पर पहुंचा और बोला कि उसे पास ही कहीं जरुरी काम से जाना है। इसलिये वो पहले उसकी कटिंग कर दें। नाई ने उसकी कटिंग कर दी तो उसने बालक को अपने स्थान पर कुर्सी पर बिठाया, उसके सिर पर प्यार से हाथ फ़ेरा और कहा, "आराम से कटिंग कराना, अंकल को तंग न करना।" इतना कहकर वो वहां से चला गया। नाई ने लड़के की कटिंग की, उसे कुर्सी से उतारा और कहा, "तू उधर बैठ जा, बेटा, तेरे डैडी अभी आते होंगे।" लड़का: वो मेरे डैडी थोड़े ही थे। नाई: तो अंकल होंगे, बेटा। लड़का: नहीं। नाई: तो कौन थे वो? लड़के: मुझे क्या पता कौन थे, मैं तो गली में खेल रहा था कि वो आकर बोले कि फ़्री में कटिंग करायेगा? मैंने कहा, "कराऊंगा" और मैं उसके साथ यहां चला आया। |
Monday, 28 September 2015
हो गया पोपट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment