Monday, 28 September 2015

बीवी चालीसा


बीवी सेवा सच्ची सेवा।।
जो करे वो खाये मेवा।।
जो बीवी के पाँव दबावै।।
बस वैकुंठ परम पद पावै।।
जो बीवी की करे गुलामी।।
ना आये कोई परेशानी।।
जो बीवी की धोवे साड़ी।।
उसकी किस्मत जग से न्यारी।।
भूत पिशाच निकट नहीं आवै।।
जो बीवी के कीर्तन गावै।।
हाथ जोड़ कर कीजिये।।
पत्नी जी का ध्यान।।
घर में खुशहाली रहे।।
हो जाये कल्यान।।
घरवाली को नमन कर।।
माला लेकर हाथ।।
मुख से पत्नी-वन्दना।।
बोलो मेरे साथ।।
जय पत्नी देवी कल्यानी।।
माया तेरी ना पहचानी।।
तुमसे सारे देवता हारे।।
डर से थर-थर कांपें सारे।।
नहीं चरित्र तुम्हरा कोई जाना।।
नर क्या ईश्वर ना पहचाना।।
अपरम्पार तुम्हारी माया।।
कोई इसका पार न पाया।।
लगो देखने में तुम गुड़िया।।
हो लेकिन आफत की पुड़िया।।
हे मेरे बच्चों की माता।।
तुम हो मेरी भाग्यविधाता।।
है बेलन हथियार तुम्हारा।।
जब चाहा सिर पर दे मारा।।
ऐसी तेरी निकले बोली।।
जैसे हो बंदूक की गोली।।
हम तुमसे डरते हैं ऐसे।।
चोर पुलिस से डरता जैसे।।
ऐसा है आतंक तुम्हारा।।
बिच्छू जैसा डंक तुम्हारा।।
करे पति जो पत्नी-सेवा।।
मिलती उसको सच्ची मेवा।।
पत्नी-वन्दना जो कोई गावे।।
जीवन में कोई कष्ट न पावे।।
प्रभु दीक्षित कर पत्नी-वन्दन।।
पत्नी का कर लो अभिनन्दन।।
वन्दहु पत्नी मुख-कमल।।
गुण-अवगुण की खान।।
मिले नहीं बिन आपके।।
पतियों को सम्मान।।

नया साल मुबारक


मेरी तरफ से
तमाम
छोटे
बड़े
मोटे
पतले
काले
गोरे
बच्चे
बूढ़े
जवान
मर्द
औरत
हर
अमीर
गरीब
शहरी
पेंडू
और
आप
के
चाचा
चाची
ताया
ताई
साला
साली
फुफ्पो
फुफ्पा
मामा
मामी
देवर
देवरानी
जेठ
जेठानी
भांजे
भांजी
भतीजे
भतीजी
और
पोते
पोती
दादा
दादी
नाना
नानी
नवासे
नवासी
अब्बू
अम्मी
बहनोई
बहन
भाई
भाभी
दोस्त
सहेली
अज़ीज़
रिश्तेदार
हमसाये
को

नया साल मुबारक
कोई रह तो नही गया ना?
अगर रह गया तो सॉरी, दिल से
नए साल की बधाई!

हरियाणा की ताई


एक बार एक मुक़ददमे में ताई गवाह बणा दी गई। ताई जा कर खड़ी होई, दोनो वकील भी ताई के गाँव के ही थे।

पहला वकील बोला, "ताई तू मन्ने जाने है?"

ताई: हाँ भाई तू रामफूल का है ना, तेरा बापु घणा सूधा आदमी था पर तू निक्कमा एक नम्बर का झूठा। एर झूठ, बोल बोल कर के तूं लोग ने ठगै है। झूठे गवाह बना कर के तू केस जीते से। तेरे से तो सारे लोग परेशान है, तेरी लुगाई भी परेशान हो कर के तन्ने छोड़ गै भाज गी। 

वकील बेचारा चुप हो कर के सोचा कि मेरी तो बेज्जती हो गई अब दूसरे की कराता हूँ।

उस वकील ने थोडी देर में दूसरे वकील की तरफ इशारा कर के पूछा, "ताई, तू इसने जाणे से के?"

ताई: हाँ यो फुलीयो काणे का छोरा से इसके बापु ने निरे रपिये खर्च करके इने पढाया पर इसने 'आंक' नही सीखा सारी उमर छोरिया क पीछै हांडे गया। इसका चक्कर तेरी बहू से भी था।

कोर्ट में जनता हांसन लाग गी।

जज: आर्डर-आर्डर।

जज ने दोनो वकील बुलाये।

जज: अगर तुम दोनो वकीलो मे से किसी ने भी इस ताई से यो पुछा के "इस जज न जाणे से" तो मैं तुम दोनों को कंटेम्प्ट में अंदर कर दूँगा।

यमराज से मस्ती


यमलोक के दरवाजे पर दस्तक हुई तो यमराज ने जाकर दरवाजा खोला।

उन्होंने बाहर झांका तो एक मानव को सामने खड़ा पाया। यमराज ने कुछ बोलने के लिए मुंह खोला ही था कि वह एकाएक गायब हो गया। 

यमराज चौंके और फिर दरवाज़ा बंद कर लिया। यमराज अभी वापस मुड़े ही थे कि फिर दस्तक हुई। उन्होंने फिर दरवाजा खोला। उसी मानव को फिर सामने मौजूद पाया, लेकिन वह आया और फिर गायब हो गया। 

ऐसा तीन-चार बार हुआ तो यमराज अपना धैर्य खो बैठे और अबकी बार उसे पकड़ ही लिया और पूछा, "क्या बात है भाई, क्या ये आना-जाना लगा रखा है। मुझसे पंगा ले रहे हो?"

मानव ने बड़ी सहजता पूर्वक जवाब दिया, "अरे नहीं महाराज, दरअसल मैं तो वैंटीलेटर पर हूं और यह डॉक्टर लोग ही हैं जो आपसे मस्ती कर रहे हैं।"

प्यार क्या होता है

एक लड़की ने शर्माते हुए अपने पूछा, "ये प्यार क्या होता है?"

लड़के ने सोचा कि लड़की पर अपना इम्प्रैशन ज़माने का यही मौका है तो उसने जवाब दिया, "प्यार का रिश्ता दो इंसानों में वही होता है जो सीमेंट और रेत के बीच पानी का होता है।

जैसे कि...

लड़का = सीमेंट है, लड़की = रेत और प्यार = पानी, अब अगर सीमेंट और रेत को आपस में मिला दिया जाए तो वो स्ट्रांग नहीं होंगे लेकिन अगर इसमें पानी भी मिला दिया जाए तो कोई इनको जुदा नहीं कर सकता।"

लड़के का यह जवाब सुन लड़की हँसते हुए बोली, "कमीने तू शक्ल से ही मजदूर लगता है।"

अच्छा समय


एक औरत का पति काफी समय से कोमा में था। उसे कभी होश आता और कभी वो कोमा में चला जाता पर वो औरत हमेशा अपने पति के साथ ही रही। कभी भी उसे नहीं छोड़ा।

एक दिन आदमी को होश आया और उसने अपनी पत्नी को पास बुलाने का इशारा किया। पत्नी अपने पति के पास गयी।

पति ने भरी हुई आँखों से उसे कहा, "तुम्हें पता है न तुम हमेशा मेरे साथ रही हो। मेरे हर दुःख के समय तुम मेरे पास थी। जब मुझे नौकरी से निकाला गया तो उस समय तुम मेरे साथ थी। जब मेरा कारोबार डूब गया तब भी तुम साथ थी। जब हमारा घर नीलाम हुआ तब भी तुम साथ थी। फिर अब जब मेरा एक्सीडेंट हुआ और मेरी यह हालत हो गयी तब भी तुम मेरे साथ ही थी। अब बस मैं तुम्हें यही कहना चाहता हूँ कि अब तुम मुझे छोड़ कर चली जाओ, क्योंकि शायद तुम्हारे जाने से मेरा अच्छा समय आ जाये।"

टूथ ब्रश की रिटायरमेंट


एक बार एक कॉन्फ्रेंस चल रही थी, जहाँ पर दुनिया भर से अलग अलग देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे थे। संचालक ने सभी से एक सवाल पूछा कि टूथ ब्रश कितने समय के बाद रिटायर हो जाता है?

सब ने अलग अलग जवाब दिए। किसी ने कहा, एक हफ्ता, किसी ने एक महीना, किसी ने दो महीने तो किसी ने तीन महीने।

अब बारी आई हिंदुस्तानी प्रतिनिधि की। जब उनसे यह सवाल पूछा तो उन्होंने इसका जवाब कुछ यूँ दिया, "हिंदुस्तान में टूथ ब्रश कभी रिटायर नहीं होता। क्योंकि सब से पहले तो टूथ ब्रश दाँत साफ़ करने के काम आता है, फिर उसका इस्तेमाल बाल में रंग लगाने के लिए होता है, उसके बाद मशीन की सफाई करने के काम आता है और जब उसके बाल पूरी तरह से टूट जायें तो उसका इस्तेमाल पजामे में नाड़ा डालने के लिए किया जाता है। इस तरह टूथ ब्रश कभी भी रिटायर नहीं होता।"

अंग्रेजी से हरियाणवी भाषा में अनुवाद


Excuse me - सुण ले झकोई

Let him go - जाण दे उसन

Fast - तावळा

Smooth - चिकणा

Ladies - लुगाई

Father - बाबू

Resolved - सुलटा दिया

Slapping - सपोड़ा

Let's go - डिग ले

Go - गोली हो ले

Wife - बहु

Come here - अड़े नै आ

Same to same - नु का नु

Sunlight - घाम

Go There - पड़ ज्या 

Very- घणा

Basket - झोला

Bed - खाट

Gate - बारणा

Neck - गुद्दी

Knee - गोडा

Finger - आंगळी

Animal - डांगर

Ox - बलैद

Rat - मूसा

Sugarcane - गंडा
Confused - बावळी तरेड्!

व्हाट्सएप्प और फेसबुक की बातचीत में अंत


फेसबुक पर:

पत्नी ने अपना स्टेटस अपडेट किया: जानू कब से इंतज़ार कर रही हूँ, कब आओगे, तुम्हारी बहुत याद आ रही है।
10 दोस्तों ने स्टेटस को Like किया।

पति ने भी जवाब में अपना स्टेटस अपडेट किया: मेरा हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया, मैं बहुत खुशकिस्मत हूँ जो मुझे तुम मिल गयी। मैं जल्द ही वापस आ रहा हूँ।
15 लोगों ने स्टेटस को Like किया। सास और साली ने Comment किया।

व्हाट्सएप्प पर:

पत्नी: कब से इंतज़ार कर रही हूँ, घर कब आओगे?

पति: अभी कुछ पता नहीं, दिमाग मत चाटो। जब देखो परेशान करती रहती हो, पता नहीं कहाँ से पल्ले पड़ गयी हो।

दरियादिली


गाँव से एक मुसाफिर गुज़र रहा था उसने एक बच्चे को खेलते देखा और बोला, "बेटा क्या आप मुझे थोड़ा सा पानी पिला देंगे?"

बच्चा: अगर लस्सी हो जाये तो।

मुसाफिर: तब तो बहुत ही अच्छा होगा।

बच्चा भाग कर गया और लस्सी ले आया। मुसाफिर ने 5 लोटे लस्सी पीने के बाद बच्चे से पूछा, "क्या तुम्हारे घर में कोई लस्सी नही पीता?"

बच्चा: पीते तो सब हैं लेकिन आज लस्सी में चूहा गिर गया था और उसी में मर गया था।

मुसाफिर ने गुस्से में लोटा ज़मीन पर दे मारा।

बच्चा रोते हुए बोला, "मम्मी इन्होने लोटा तोड़ दिया। अब हम टॉयलेट क्या लेकर जायेंगे?"

प्रकाश की तीव्रता बढ़ाने की अर्ज़ी


सेवा में,

माननीय सूर्य देवता,
ब्रह्माण्ड उर्जा मंत्रालय,

विषय: प्रकाश की तीव्रता (intensity) बढ़ाने बाबत।

आदरणीय महोदय,

निवेदन है कि सर्दी से सभी निवासियों का बुरा हाल है। सुबह सुबह इतना कोहरा रहता है कि वाहनों का परिचालन बाधित रहता है। बहुत सारी ट्रेन भी समय से 12 घंटे पीछे चलती हैं। हम लोगों को अपने नित्य कार्य करने में भी परेशानी होती है। कभी-कभी तो इतना ज्यादा बुरा हाल हो जाता है कि नहाना तो दूर पानी को देखना भी अच्छा नहीं लगता।

अतः निवेदन है कि प्रकाश की किरणों की तीव्रता बढ़ाने का कष्ट करें, ताकि आम जन को सर्दी से राहत मिले और जनजीवन सामान्य हो।

धन्यवाद सहित,
आपका पृथ्वी वासी।

पत्नी के फायदे


पहले मैं बहुत प्रेशान रहता था हमेशा सोता रहता था। मुझसे काम नही हो पाता था। घर वालों के ताने सुनकर रो दिया करता था।

फिर मैंने इस नए प्रोडक्ट के बारे में सुना, जिसका नाम है 'पत्नी'।

यह सच में बहुत लाजवाब है। अब मैं अपनी नींद केवल 2-3 घंटे में ही पूरी कर लेता हूँ और हर तरह का काम कर लेता हूँ। दुनिया भर के ताने और गलियाँ हँसते-हँसते सह लेता हूँ। कितनी भी मुसीबत आए हमेशा खुश रहता हूँ। दुःख सुख की फिक्र से ऊपर उठ गया हूँ। नरक और स्वर्ग यहीं है इसका भेद समझ गया हूँ। मुझे अपने दुश्मनों से भी प्यार हो गया है। सच में पत्नी असरदार है।

इसलिए अपनी पत्नी की फोटो हमेशा अपने पास रखो और जब भी तुम्हें किसी प्रकार की कोई घबराहट हो तो अपनी पत्नी की फोटो देख लो। तुम ज़रूर कामयाब हो जाओगे क्योंकि अगर तुम अपनी पत्नी को सह सकते हो तो सच में तुम कुछ भी कर सकते हो।

सुपरहिट फिल्मों की सुपरहिट गलतियाँ


आज पेश है कुछ सुपरहिट फिल्मों की सुपरहिट गलतियाँ:

फिल "रा-वन" - फिल्म में शाहरुख दक्षिण भारतीय बने हैं, लेकिन जब उनकी मौत होती है तो उन्हें ईसाई परंपरा के अनुसार दफनाया जाता है, लेकिन बाद में हम देखते हैं कि उनकी अस्थियां पानी में बहाई जा रही हैं।
इस प्रकार वो सेक्युलर बन जाते हैं और सभी को खुश कर देते हैं।

फिल्म "अमर अकबर एंथोनी" - तीन लोग एक साथ एक ही महिला के लिए रक्तदान कर रहे हैं। 
अरे भई विज्ञान भावनाओं से बढ़कर थोड़े ही हैं।

फिल्म "लगान" - यह फिल्म 18वीं सदी की कहानी है और उस वक्त एक ओवर में 8 गेंद हुआ करती थीं। लेकिन फिल्म में एक ओवर में 6 गेंदें दिखाई गई हैं।
शायद 8 गेंद में फिल्म और भी लंबी हो जाती।

फिल्म "बागबान" - अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी होली के तुरंत बाद 6 महीनों के लिए अलग हो जाते हैं। यानि मार्च से लेकर सितंबर तक के लिए। लेकिन इन्हीं 6 महीनों में वे 'वेलेंटाइन-डे' मना लेते हैं, जो कि फरवरी में आता है और 'करवाचौथ' मनाते हैं, जो अक्सर अक्टूबर में पड़ता है।
क्या करें टाइम कम था भावनायें ज्यादा।

फिल्म "प्यार तो होना ही था" - काजोल पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए रेल गाड़ी से एक स्टेशन पर उतरती है और उसकी गाड़ी छूट जाती है।
बेचारी को शायद पता नहीं होगा कि रेल गाड़ी के हर डिब्बे में चार टॉयलेट होते हैं।

फिल्म "शोले" - जया बच्चन पूरी फिल्म में लालटेन जलाती रहती हैं, क्योंकि गाँव में बिजली नहीं है।
तो भाई ये बताओ कि वीरू जिस टंकी पर चढ़कर मरने गया था उसमें बिना बिजली के पानी क्या ठाकुर चढ़ाता था?

ज़रूरी बात


एक बार एक जाट नै रेडियो स्टेशन पर कॉल किया और पूछा, "क्या आप FM स्टेशन से बोल रहे हैं?

FM वाला: जी हाँ।"

जाट: क्या मेरी आवाज पूरा हरियाणा सुन रहा है।

FM वाला: जी हाँ बिलकुल।

जाट: यानि घर में मेरा दादा जो रेडियो सुन रहा है उस तक मेरी आवाज पहुँच रही है।

FM वाला (गुस्से मैं): अरे हाँ भाई हाँ। पर तुम यह सब क्यों पूछ रहे हो?

जाट: मैंने बहुत ही ज़रूरी बात कहनी है, इसलिए पूछ रहा हूँ।

FM वाला: तो फिर बोलो न क्या कहना है, सब सुन रहे हैं।

जाट: हैल्लो दादा, अगर मेरी आवाज सुन रहया है तो किसी पै भेज के भैंस की धार कढवा लिए। मैं युरिया खाद लेण खातिर लाईन में खडया सुं।

हो गया पोपट


एक आदमी एक दस साल के लड़के के साथ नाई की दुकान पर पहुंचा और बोला कि उसे पास ही कहीं जरुरी काम से जाना है। इसलिये वो पहले उसकी कटिंग कर दें। नाई ने उसकी कटिंग कर दी तो उसने बालक को अपने स्थान पर कुर्सी पर बिठाया, उसके सिर पर प्यार से हाथ फ़ेरा और कहा, "आराम से कटिंग कराना, अंकल को तंग न करना।" इतना कहकर वो वहां से चला गया।

नाई ने लड़के की कटिंग की, उसे कुर्सी से उतारा और कहा, "तू उधर बैठ जा, बेटा, तेरे डैडी अभी आते होंगे।"

लड़का: वो मेरे डैडी थोड़े ही थे।

नाई: तो अंकल होंगे, बेटा।

लड़का: नहीं।

नाई: तो कौन थे वो?

लड़के: मुझे क्या पता कौन थे, मैं तो गली में खेल रहा था कि वो आकर बोले कि फ़्री में कटिंग करायेगा? मैंने कहा, "कराऊंगा" और मैं उसके साथ यहां चला आया।

जीवन रक्षक



एक लड़का एक कोचिंग सेंटर में प्री-मेडिकल-टेस्ट की तैयारी कर रहा था।

फिजिक्स उस लड़के को बिलकुल समझ में नहीं आता था और सारे लेक्चर उसके सिर के ऊपर से निकल जाते थे।

एक दिन उसने टीचर से पूछा, "सर, हम लोग यहाँ डॉक्टर बनने की तैयारी करने आए हैं वैज्ञानिक बनने की नहीं, फिर हमें फिजिक्स क्यों पढ़ना पड़ता है?"

टीचर ने मुस्कुरा कर कहा, "फिजिक्स मेडिकल साइंस के लिए बड़ा उपयोगी विषय है। यह लोगों की ज़िन्दगी बचाने में मदद करता है।"

लड़के ने हलके से व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा, "अच्छा, वो कैसे सर? ज़रा हमें भी तो बताईये कि फिजिक्स से लोगों की जिंदगी कैसे बचाई जा सकती है?"

टीचर ने जवाब दिया, "तुम जैसे गधों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने से रोक कर।"

सौ जमात की पढ़ाई


एक बै शगाई आले लड़का देखण आ रे थे।

लड़की के बाप ने लड़के के दादा ते पुछेया: चौधरी शाब, छोरा कौथी (किस) जमात में पढ़ै सै?

ताऊ: भाई, न्यूं तै बेरा ना अक कौथी में पढ़ै सै, पर छोरा पूरी सौ जमात पढ़ रहया सै।

"सौ जमात? न्यूं किक्कर चौधरी?"

"भाई आठ जमात तै म्हारे गाम के श्कूल (Middle School) में पाश करी। फेर बड्डे श्कूल (High School) में दस जमात (Matric) पाश करी। अठारह जमातां तो यो हो गी।"

"ओर बाकी?"

"भाई रे, बाकी ब्याशी (B.Sc) जमातां उसनै हिशार के जाट कालेज ते पाश करी। न्यू हो गया पूरा सैंकड़ा।"

खाने में क्या बनाऊं


पत्नी: खाने में क्या बनाऊं?

पति: कुछ भी बना लो, क्या बनाओगी?

पत्नी: जो आप कहो?

पति: दाल चावल बना लो।

पत्नी: सुबह ही तो खाये थे। 

पति: तो रोटी सब्जी बना लो।

पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे।

पति: तो छोले पूरी बना लो।

पत्नी: मुझे तली हुई चीज़ें भारी लगती हैं।

पति: अंडे की भुर्जी बना लो।

पत्नी: आज वीरवार है।

पति: परांठे?

पत्नी: रात को परांठे नहीं खाने चाहिए।

पति: होटल से मंगवा लेते हैं।

पत्नी: रोज-रोज बाहर का नहीं खाना चाहिए।

पति: कढ़ी चावल?

पत्नी: दही नहीं है।

पति: इडली सांभर?

पत्नी: समय लगेगा, पहले बोलना था।

पति: एक काम करो मैग्गी बना लो।

पत्नी: पेट नहीं भरता मैग्गी से।

पति: तो फिर क्या बनाओगी?

पत्नी: जो आप बोलो।

आखिरी इच्छा


एक बार एक आदमी अपने घर के पीछे पेड़ लगाने कि लिए गढ्ढा खोद रहा था, कोई 2 फुट खोदने के बाद उसे एक चिराग मिला। उसने उसे बाहर निकाला और उसे साफ़ करने लगा अचानक ही उससे एक जिन्न प्रकट हो गया और कहने लगा मैं तुम्हारी तीन इच्छाएँ पूरी कर सकता हूँ।

उस आदमी ने सोचा कि ये तो बहुत अच्छा है।

जिन्न ने कहा, "तुम मुझे पहले ये बताओ कि तुम सबसे ज्यादा नफरत किससे करते हो?"

उस आदमी ने कहा कि मैं अपने पडोसी से सबसे ज्यादा नफरत करता हूँ।

जिन्न ने कहा, "देखो तुम्हारी जो भी तीन इच्छाएँ होगी या जो भी तुम मांगोगे तुम्हारे पडोसी को उसका दुगना मिलेगा।"

उस आदमी ने जल्दबाजी में जिन्न से कहा कि उसे 1 करोड़ रूपए दे दो।

जिन्न ने कहा, "ठीक है पर तुम्हारे पडोसी को दो करोड़ मिलेंगे।"

उस आदमी ने अपनी दूसरी इच्छा भी जल्द ही मांग ली उसने जिन्न से कहा कि उसे एक बहुत बड़ा बंगला नौकरों के साथ चाहिए।

जिन्न ने कहा, "मिल जायेगा पर पडोसी को दो बंगले मिलेंगे वो भी दुगने नौकरों के साथ।"

अब उस आदमी की आखिरी इच्छा बची थी उसने सोचा कि मैं जो भी मांग रहा हूँ पडोसी को उसका दुगना मिल रहा है तो बड़े सोच विचार के बाद उसने जिन्न से कहा कि मेरी आखिरी इच्छा ये है कि आप मुझे मार मार कर अधमरा कर दो।

अनोखा परीक्षण


एक बदसूरत काला सा आदमी जुकाम की शिकायत लेकर डाक्टर के पास गया। डाक्टर ने उसे सरसरी निगाह से देखकर कहा कि वो अपने कपडे उतार दे और दोनों हाथों को जमीन पर टिका दे।

आदमी हैरान परेशान हो गया पर उसने वैसा ही किया जैसा कि डॉक्टर ने उसे करने के लिए कहा।

डाक्टर: ठीक है, अब जानवरों की तरह चलिए, और कमरे के दायें कोने में जाएं।

आदमी ने यही किया।

डाक्टर: ठीक अब बाएँ कोने में जाएं।

आदमी उधर चला गया।

डॉक्टर: अब इस कोने में, अब उस कोने में, अब सामने, अब बीच में।

आदमी घबरा के उठ खड़ा हुआ और बोला, "डाक्टर साहब, कोई गंभीर बीमारी तो नहीं हो गयी मुझे?"

डॉक्टर: अरे नहीं, मामूली जुकाम है, ये दो गोली लो सुबह तक ठीक हो जाओगे।

आदमी: पर डॉक्टर साहब आपने ये मेरा एक घंटे तक इस तरह परीक्षण क्यों किया?

डॉक्टर: कुछ नहीं यार, बात यह है कि मैंने एक काले रंग का सोफा ख़रीदा है, मैं देखना चाहता था इस कमरे में वो किस जगह ठीक दिखेगा।

Sunday, 27 September 2015

मुहावरे और उनके शराबिक अर्थ

हाथ पाँव फूलना - समय पर दारू का ना मिलना
ऊंट के मुंह मे जीरा - दारू कम पड़ जाना
कलेजा ठंडा होना - एक पैग गले के नीचे उतरना
मुँह मीठा करना - पहली बार किसी को दारू पिलाना
हाथ साफ करना - दूसरे का पैग भी चुपचाप पीना
नेकी कर दरिया में डाल - फ्री में दोस्तो को पिलाना
आँख फडकना - नशा उतरते जाना
आँख लाल करना - फुल नशा हो जाना
अंधे की लकडी़ - कोई पिलाने वाला मिल जाना
अंगारों पर पैर रखना - दारू पीकर घर जाना
आकाश के तारे तोड़ना - ठेके की लाईन में पहले स्थान पर होना
तिल का ताड़ बनाना - दारू पीकर उपदेश देना
ठन ठन गोपाल - पीने के लिए पैसा न होना
दम मे दम आना - पीने के साथ चखना जुगाड़ हो जाना
छाती पर साँप लोटना - बिना जानकारी ठेका बंद हो जाना
काम तमाम करना - पूरी बोतल खतम करना

Saturday, 26 September 2015

जैसे प्रभु की इच्छा


घने जंगल से गुजरती हुई सड़क के किनारे एक ज्ञानी गुरु अपने चेले के साथ एक बोर्ड लगाकर बैठे हुए थे, जिस पर लिखा था,
"ठहरिये... आपका अंत निकट है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाये, रुकिए! हम आपका जीवन बचा सकते हैं।"

एक कार फर्राटा भरते हुए वहाँ से गुजरी। चेले ने ड्राईवर को बोर्ड पढ़ने के लिए इशारा किया। ड्राईवर ने बोर्ड की तरफ देखा और भद्दी सी गाली दी और चेले से यह कहता हुआ निकल गया, "तुम लोग इस बियाबान जंगल में भी धंधा कर रहे हो, शर्म आनी चाहिए।"

चेले ने असहाय नज़रों से गुरूजी की ओर देखा।

गुरूजी बोले, "जैसे प्रभु की इच्छा।" 

कुछ ही पल बाद कार के ब्रेकों के चीखने की आवाज आई और एक जोरदार धमाका हुआ।

कुछ देर बाद एक मिनी-ट्रक निकला। उसका ड्राईवर भी चेले को दुत्कारते हुए बिना रुके आगे चला गया।

कुछ ही पल बाद फिर ब्रेकों के चीखने की आवाज़ और फिर धड़ाम।

गुरूजी फिर बोले, "जैसी प्रभु की इच्छा।"

अब चेले से रहा नहीं गया और वह बोला, "गुरूजी, प्रभु की इच्छा तो ठीक है पर कैसा रहे यदि हम इस बोर्ड पर सीधे-सीधे लिख दें कि 'आगे पुलिया टूटी हुई है'।"

Friday, 25 September 2015

कहानी से सबक


स्कूल में टीचर ने चौथी क्लास के बच्चों को होमवर्क दिया।
"कोई स्टोरी सोच के आना और फिर क्लास को बताना कि उससे हमें क्या सबक मिलता है?"

अगले दिन एक बच्चे ने क्लास में स्टोरी सुनाई:
"मेरा बापू कारगिल की जंग में लड़ा। उस के हेलीकॉप्टर को दुश्मनों ने मार गिराया। वो दारू की एक बोतल के साथ पहले ही हेलिकॉप्टर से कूद गया लेकिन बार्डर के पार दुश्मनों के इलाके में जा गिरा। जहां कि उस को घेरने के लिए दुश्मनों की फौज दौड पड़ी।

बापू ने गटागट दारू की बोतल पीकर खाली की और अपनी बंदूक संभाल ली। दुश्मन के सौ फौजियों ने आ कर उसे घेर लिया तो उसने तड़ातड़ गोलियां चला कर दुश्मन के सत्तर फौजी मार ड़ाले। फिर उसकी गोलियां खत्म हो गयीं तो उसने बंदूक पर लगी किर्च से दुश्मन के बीस फौजी मार गिराये। तब उसने बंदूक फेंक दी और निहत्थे ही बाकी के दस और दुश्मन फौजी मार गिराये और फिर टहलता हुआ बार्डर पार कर के अपने इलाके में आ गया।"

टीचर भौंचक्का सा उसका मुँह देखने लगा, फिर वैसा ही भौंचक्का सा बोला, "कहानी बढिया है, लेकिन इस से हमें सबक तो कोई नहीं मिलता।"

"मिलता है न।" बच्चा शान से बोला।

"क्या सबक मिलता है?" टीचर ने पूछा।

"यही कि बापू टुन्न हो तो उस से पंगा नहीं लेने का।"

Thursday, 24 September 2015

पति के साथ प्यार से कैसे रहें


'पति के साथ प्यार से कैसे रहें' इस विषय पर औरतों का एक सेमीनार हो रहा था।

उनसे एक सवाल किया गया कि आप में से अपने पति से कौन प्यार करती हैं?

सभी औरतों ने अपने हाथ उठा दिए।

अगला सवाल था, "आपने अपने पति को I LOVE YOU कब बोला था?"

किसी ने आज सुबह, किसी ने पिछले कल, किसी ने कुछ दिन पहले बताया और कुछ को तो याद भी नहीं था।

अब उनसे अपने-अपने मोबाइल से अपने पति को 'I LOVE YOU,SWEET HEART' मैसेज भेजने को कहा गया और आपस में एक दूसरे को उनके पति के जवाब को पढ़ने के लिए कहा गया। पतियों के जवाब में मैसेज कुछ ऐसे थे:

1. मेरे बच्चों की प्यारी माँ, तू पागल हो गई है क्या?
2. अब क्या हो गया ? कार तो नहीं ठोक दी?
3. क्या मतलब?
4. ??????
5. क्या कर दिया है तुमने? इस बार नहीं छोडूंगा तुझे।
6. क्या खरीदने जा रही हो, डार्लिंग? कितने पैसे चाहिए?
7. सपना तो नहीं देख रहा हूँ मैं?
8. अरे मैडम! यह मैसेज गलती से तो मुझे नहीं भेज दया?
9. सुबह ही तुम कह रही थी कि कहीं जाना है, ज्यादा तो नहीं पी ली है तुमने ? और अंत में एक साहब का मैसेज तो यह भी था।
10. कौन?

Wednesday, 23 September 2015

खुद पर ही पड़ गयी भारी

एक बार एक आदमी था और उसे हर रोज़ रात को शराब पी कर देर से घर लौटने की आदत थी।

उसे सबक सिखाने के लिए उस की बीवी ने एक तरकीब सोची। वो रात को जब पी कर आया तो वह पहले से ही चुडेल की तरह कपडे पहन, मेकअप करके बैठ गयी।

जैसे ही पति घर के अंदर घुसा तो वह उसे डराने लगी। 

पहले तो आदमी यह सब हैरानी से देखता रहा और फिर थोडी देर बाद बोला, "चल बहुत हो गया अब भाग यहाँ से, मेरी बीवी आ गई न तो तुम्हारे खेर नही, तुम उस के सामने आखिर क्या हो?"

घडी और पत्नी के बीच संबंध

समानतायें:

1.घडी चौबीस घंटे टिक-टिक करती रहती है और पत्नी चौबीस घंटे किट-किट करती रहती है।

2. घडी के कांटे घूम फिर कर वहीँ आ जाते हैं और उसी प्रकार पत्नी को आप जितना मर्ज़ी समझायें वो भी घूम फिर-कर वहीँ आ जाती है और अपनी बात मनवा लेती है।

3. घडी बिगड़ जाये तो मैकेनिक के यहाँ जाती है और पत्नी बिगड़ जाये तो मायके चली जाती है।

4. घडी को चलाने के लिए बैटरी का प्रयोग होता है और पत्नी को चलाने के लिए अपनी तनख्वाह का प्रयोग होता है।

विषमतायें:

1. घडी में जब 12 बजते हैं तो तीनों कांटे एक दिखाई देते हैं लेकिन पत्नी के जब 12 बजते हैं तो एक पत्नी भी 3-3 दिखाई देती है।

2. घडी के अलार्म बजने का समय फिक्स होता है लेकिन पत्नी के अलार्म बजने का कोई भी समय फिक्स नहीं है।

3. घडी बिगड़ जाये तो रुक जाती है लेकिन अगर पत्नी बिगड़ जाये तो शुरू हो जाती है।

4. सबसे बड़ा अंतर यह है कि घडी को आप जब चाहें बदल सकते हैं लेकिन पत्नी को चाह कर भी बदल नहीं सकते।

पति-पत्नी की बातचीत

पत्नी ने पति को फ़ोन किया।

पत्नी: आई लव यू, बेबी।

पति (धीरे से): मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ।

पत्नी: फोन क्यू नहीं उठा रहे थे? 

पति: वो मैं मीटिंग में था।

पत्नी: खाना खाया?

पति: नहीं मन नही है अभी।

पत्नी: ऐसा क्यों?

पति: बस थोड़ा सा मूड़ ख़राब था।

पत्नी: दोस्तों के साथ तो बड़े खुश रहते हो, मेरे साथ ही तुम्हारा मूड खराब होता है।

पति(प्यार से): ऐसा कुछ नहीं जानू, तबियत थोड़ी ठीक नहीं है।

पत्नी: हाँ, दोस्त अभी फोन कर देंगे तो 2 सेकंड में तबियत ठीक हो जायेगी।

पति: दोस्त कहाँ से आ गए बीच में, मेरा मूड़ थोड़ा ठीक नहीं है बस।

पत्नी: मेरे साथ ही ये सब होता है, दोस्तों के साथ मज़े करते हो, या कोई और लड़की पसंद आ गई?

पति (और ज्यादा प्यार से): अरे, कहाँ से कहाँ ले जा रही हो बात को?

पत्नी: आज सब साफ़-साफ़ होगा।

पति: क्या साफ़ करना है जानू, ऐसा क्या हो गया है?

पत्नी (खुद कंफ्यूज): जब तुम खुद साफ़ नहीं, तुम्हें कुछ पता नहीं तो मैं क्या बोलूं।

पति: तुम्हे क्या हुआ है, किस बात पर परेशान हो, बताओ?

पत्नी: तुम्हारी संगत खराब है।

पति: मेरे साथ तो तुम हो।

पत्नी: अब बहुत हो गया, अब और नहीं।

पति (चिल्लाते हुए): हुआ क्या है, ये तो बताओ?

पत्नी: हम अब साथ नहीं रह सकते।

पति: ये बात कहाँ से आई?

पत्नी: मैं बस इस रिश्ते को तोड़ना चाहती हूँ।

पति(चिढ़कर): तो ठीक है फिर।

पत्नी (गुस्सा होते हुए): हाँ, यही चाहते हो तुम तो, फिर तुम जो मर्ज़ी कर सको।

पति: अरे खुद ही बोला अभी, मैंने क्या गलत कहा?

पत्नी: इतनी तकलीफ़ थी तो बोला क्यों नहीं, मैं खुद ही चली जाती तुम्हारी जिन्दगी से।

पति (अपने बाल नोचते हुए): मुझे मेरी गलती तो बता दो?

पत्नी: वक़्त आने पर पता चलेगी तुम्हें अपने आप, जब मैं चली जाऊँगी।

पति: अच्छा, तो मैं इंतज़ार करता हूँ, सही वक़्त का।

पत्नी: तुम सिरियस कब होगे ज़िन्दगी में?

पति: अब क्या हॉस्पिटल में भर्ती हो जाऊं सिरियस होने के लिए।

पत्नी: भाड़ में जाओ।

पति: दोबारा मुझे फोन मत करना।

3 घंटे बाद...

पत्नी: तुम्हें पता है न, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती जानू, सॉरी आई लव यू मेरे बेबी।

पति (सब भूलकर): अच्छा फिर, मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ।

पत्नी: इतनी उदास आवाज में क्यों...?

शादी क्या है?

1. शादी एक खुली जेल है जिसके बंधन में आजीवन रहना होता है।

2. शादी एक ऐसी साझेदारी है जिसमें पूँजी पति लगाता है, लाभ पत्नी पाती है।

3. शादी एक ऐसी कहानी है जो झील के किनारे से शुरू होकर ज्वालामुखी के पहाड़ पर समाप्त होती है।

4. शादी एक ऐसी जोड़ी है, जिसर्मे प्रेम होता है, चूंकि प्रेम अंधा होता है, इसलिये यह अंधों की जोड़ी है।

5. शादी एक ऐसा आयोजन है जिसे महीलायें पुरूषों को लूटने के लिये आयोजित करती है।

6. शादी एक ऐसी किताब है जिसका पहला भाग पद्य में तथा शेष गद्य में होते हैं।

7. शादी एक ऐसा मिलन है जो अच्छे मित्रों की तरह रहने के इरादे से शूरु किया जाता है और दिन-ब-दिन ये इरादे बदलते जाते हैं।

8. शादी एक ऐसा प्रमाण है जिसके बाद ही आदमी मानता है कि कुँवारे ही भले थे।

9. शादी जीवन का एक ऐसा मोड़ है जिसमें लड़की की सब चिंतायें समाप्त हो जाती है, लड़के की शुरू हो जाती है।

10. शादी ही वह संस्कार है जिसे करने के बाद आदमी को ज्ञान होता है कि नर्क पृथ्वी पर ही है।

11. शादी एक शब्द नहीं, एक वाक्य है - एक दर्दनाक वाक्य!

ख़ुशी मिलती ह

एक आदमी ने एक वकील के ऑफिस में फ़ोन किया और वकील का नाम लेकर कहा कि मैं अपने वकील से बात करना चाहता हूँ।

रिसेप्शन वाले ने कहा, "जी माफ़ कीजिये, पिछले हफ्ते ही उनका देहांत हो गया।"

अगले दिन फिर से उस आदमी ने उसी तरह पूछा, "जी, क्या मैं अपने वकील के साथ बात कर सकता हूँ?"

रिसेप्शन वाले ने फिर से वही बात कही कि माफ़ कीजिये उनका पिछले हफ्ते देहांत हो गया।

अगले दिन फिर से उस आदमी ने फोन किया, "क्या मैं अपने वकील से बात कर सकता हूँ?"

रिसेप्शन वाले ने उस दिन दुखी होकर उसे पूछ ही लिया, "सर आज ये आपका तीसरा दिन है, लगातार मैं आपको बता रहा हूँ कि आपके वकील मर चुके हैं। आप फिर भी बार-बार फोन करके क्यों पूछ रहे हैं?"

उस आदमी ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, "क्योंकि यह सुनकर मुझे बहुत ख़ुशी मिलती है कि अब मेरे पैसे बच जायेंगे।"

जन - धन में खाता

एक दिन सुबह-सुबह बैंक में एक आदमी आया और बैंक मैनेजर से बोला, "जन धन में खाता खुलवाना है।"
बैंक मैनेजर: खुलवा लो।
आदमी: क्या ये जीरो बैलेंस में खुलता है?
बैंक मैनेजर (मन ही मन में, साला पता है फिर भी पूछ रहा है): हाँ जी फ्री में खुलवा लो।
आदमी: इसमें सरकार कितना पैसा डालेगी?
बैंक मैनेजर: जी अभी तो कुछ पता नहीं।
आदमी: तो मैं ये खाता क्यों खुलवाऊँ?
बैंक मैनेजर: जी मत खुलवाओ।
आदमी: फिर भी सरकार कुछ तो देगी?
बैंक मैनेजर: आपको फ्री में एटीएम दे देंगे।
आदमी: जब उसमे पैसा ही नहीं होगा तो एटीएम का क्या करूँगा?
बैंक मैनेजर: पैसे डलवाओ भैया तुम्हारा खाता है।
आदमी: मेरे पास पैसा होता तो मैं पहले नहीं खुलवा लेता, तुम खाता खोल रहे हो तो तुम डालो न पैसे।
बैंक मैनेजर: अरे भाई सरकार खुलवा रही है।
आदमी: तो ये सरकारी बैंक नहीं है?
बैंक मैनेजर: अरे भाई सरकार तुम्हारा बीमा फ्री में कर रही है, पूरे एक लाख का।
आदमी (खुश होते हुए): अच्छा तो ये एक लाख मुझे कब मिलेंगे?
बैंक मैनेजर (गुस्से में): जब तुम मर जाओगे तब तुम्हारी बीवी को मिलेंगे।
आदमी (अचम्भे से): तो तुम लोग मुझे मारना चाहते हो और मेरी बीवी से तुम्हारा क्या मतलब है?
बैंक मैनेजर: अरे भाई ये हम नहीं सरकार चाहती है।
आदमी (बीच में बात काटते हुए): तुम्हारा मतलब सरकार मुझे मारना चाहती है?
बैंक मैनेजर: अरे यार मुझे नहीं पता, तुमको खाता खुलवाना है या नहीं?
आदमी: नहीं पता का क्या मतलब? मुझे पूरी बात बताओ।
बैंक मैनेजर: अरे अभी तो मुझे भी पूरी बात नहीं पता, मोदी जी ने कहा कि खाता खोलो तो हम खोल रहे हैं।
आदमी: अरे नहीं पता तो यहाँ क्यों बैठे हो?
बैंक मैनेजर ने अपना सिर पकड़ लिया और आदमी जन धन के पोस्टर को देखते हुए बोला, "अच्छा ये 5000 रुपये का ओवरड्राफ्ट क्या है?"
बैंक मैनेजर: मतलब तुम अपने खाते से 5000 निकाल सकते हो।
आदमी (बीच में बात काटते हुए): ये हुई ना बात, ये लो आधार कार्ड, 2 फोटो और निकालो 5000 रुपये।
बैंक मैनेजर: अरे यार ये तो 6 महीने बाद मिलेंगे।
आदमी: मतलब मेरे 5000 का इस्तेमाल 6 महीने तक तुम लोग करोगे?
बैंक मैनेजर: भैया ये रुपये ही 6 महीने बाद आएंगे।
आदमी: झूठ मत बोलो, पहले बोला कि कुछ नहीं मिलेगा, फिर कहा एटीएम मिलेगा, फिर बोला बीमा मिलेगा, फिर बोलते हो 5000 रुपये मिलेंगे, फिर कहते हो कि नहीं मिलेंगे, तुम्हे कुछ पता भी है?
बैंक मैनेजर: अरे मेरे बाप कानून की कसम, भारत माँ की कसम, मैं सच कह रहा हूँ, मोदी जी ने अभी कुछ नहीं बताया है, तुम चले जाओ, खुदा की कसम, तुम जाओ, मेरी सैलरी इतनी नहीं है कि एक साथ ब्रेन हैमरेज और हार्ट अटैक दोनों का इलाज करवा सकूँ।

पति - पत्नी और झगड़ा

पति: डार्लिंग कल सुबह क्या तुम मेरे साथ योग क्लास में चलना चाहोगी?

पत्नी: तुम कहना क्या चाहते हो, मैं क्या मोटी हो गयी हूँ?

पति: अरे ऐसी बात नहीं है, नहीं जाना चाहती तो मत चलो।

पत्नी: तुम्हारा मतलब मैं आलसी हूँ।

पति: तुम ऐसे गुस्सा क्यों कर रही हो?

पत्नी: अब तुम्हें लग रहा है कि मैं हमेशा झगड़ती रहती हूँ।

पति: अरे मैंने ऐसा कब बोला?

पत्नी: अच्छा, मतलब अब मैं झूठ बोल रही हूँ।

पति: अच्छा बाबा, मैं भी नहीं जाता।

पत्नी: अब समझी मैं, दरअसल तुम खुद मुझे ले जाना नहीं चाहते थे और अब बहाने बना रहे हो। तुम्हारा तो हमेशा से यही काम है। सारी गलती मेरी ही है।

पत्नी बस लगातार पति को कोसती रही और पति बेचारा चुपचाप बैठा सारी रात यह सोचता रहा कि आखिर उसने ऐसा क्या पूछ लिया जो उसकी यह हालत कर दी गयी।

गर्लफ्रेंड बनाने के 5 फायदे

1. दोस्तों में आपकी इज़्ज़त बढ़ जाती है।
यह जीवन का एक कड़वा सच है दोस्तो। आज कल उसी लड़के की हर कोई इज़्ज़त करता है जिसकी गर्लफ्रेंड होती है। बिना गर्लफ्रेंड वालों को कोई नहीं पूछता।

2. आप अपने दिल का दर्द उस से बाँट सकते हैं।
अपने दिल का दर्द बाँटने के लिए आपके पास एक सच्चा साथी होता है। (किन्तु सच्चाई तो यह है कि जिसके पास गर्लफ्रेंड होती है उसका ही दिमाग हमेशा खराब रहता है।) 

3. आपकी हर बात मानने वाला कोई आपके पास होता है।
गर्लफ्रेंड बनाने से आपके पास ऐसा इंसान आ जाता है जो आपकी हर एक बात मानता है। (किन्तु सबसे बड़ा सच तो यह है कि होता इसके बिल्कुल उल्ट है और हमेशा लड़के ही दबते हैं।) 

4. आपके बिगड़ने का खतरा नहीं रहता।
लड़कों के घर वालों को हमेशा यही चिंता रहती है कि उनका लड़का कहीं बिगड़ न जाये। असल में जब एक बार किसी लड़के की गर्लफ्रेंड बन जाये तो बिगड़ने के लिए और कुछ नहीं रहता। 

5. फेसबुक पर आपके पोस्ट धनाधन पसंद किये जाते हैं।
जी हाँ, यदि आपके पास गर्लफ्रेंड हो तो आप कुछ भी पोस्ट करें सबसे पहले आपकी गर्लफ्रेंड उसे पसंद करेगी और टिप्पणी करेगी और लड़की को देख कर हर कोई आपकी पोस्ट को पसंद करने आएगा, उस पर टिप्पणी करेगा।

बढ़ती प्याज की कीमतों के हिसाब फिल्मों के डायलॉग्स

बढ़ती प्याज की कीमतों के हिसाब से जल्दी ही फिल्मों के डायलॉग्स इस प्रकार के होंगे।

मेरे करण अर्जुन आयेंगे... और दो किलो प्याज़ लायेंगे।

ये ढाई किलो के प्याज़ जब आदमी लेता है ना तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है।

मेरे पास बंगला है गाड़ी है बैंक बैलेंस है पैसा है, तुम्हारे पास क्या है?
मेरे पास प्याज़ है।

जिनके घर प्याज़ के सलाद होते हैं वो बत्ती बुझा कर खाना खाते हैं।

चिनॉय सेठ, प्याज़ बच्चों के खेलने की चीज़ नहीं होती कट जाए तो खून निकल आता है।

मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता प्याज़ हो तो अलग बात है।

सारा शहर मुझे प्याज़ के नाम से जानता है।

प्याज़ को खरीदना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।

आपके प्याज देखे, बहुत हसीन हैं, इन्हें ज़मीन पे मत उतारियेगा मैले हो जायेंगे।

चल धन्नो, आज दस किलो प्याज़ का सवाल है।

पप्पू की मुसीबत

गर्लफ्रेंड: आई लव यू बेबी।
पप्पू धीरे से बोला, `मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ।`

गर्लफ्रेंड: ऐसा क्यों?
पप्पू: बस थोड़ा सा मूड़ ख़राब था।

गर्लफ्रेंड: दोस्तों के साथ तो बड़े खुश रहते हो, मेरे साथ ही ड्रामे।
पप्पू (प्यार से): ऐसा कुछ नहीं जानू, तबियत थोड़ी नहीं ठीक है।

गर्लफ्रेंड: हाँ, दोस्त अभी फोन कर देगा तो 2 सेकंड में तबियत ठीक हो जायेगी।
पप्पू: दोस्त कहाँ से आये, मेरा मूड़ थोड़ा परेशान है बस।

गर्लफ्रेंड: मेरे साथ ही ये सब होता है, दोस्तों के साथ मज़े करते हो, या कोई और लड़की पसंद आ गई?
पप्पू और ज्यादा प्यार से, `अरे, कहाँ से कहाँ बात ले जा रही हो?`

गर्लफ्रेंड: आज सब साफ़-साफ़ होगा।
पप्पू: क्या साफ़ करना है जानू, ऐसा क्या हो गया है?

गर्लफ्रेंड (खुद कंफ्यूज): जब तुम खुद साफ़ नहीं, तुम्हें कुछ पता नहीं तो मैं क्या बोलूं।
पप्पू समझदार बनने की नक़ल करते हुए, `तुम्हे क्या हुआ है, किस बात पर परेशान हो, बताओ?`

गर्लफ्रेंड: तुम्हारी संगत खराब है।
पप्पू: मेरे साथ तो तुम हो।

गर्लफ्रेंड: अब बहुत हो गया, अब और नहीं।
पप्पू (चिल्लाते हुए): हुआ क्या है, ये तो बताओ?

गर्लफ्रेंड: हम अब साथ नहीं रह सकते।
पप्पू: ये बात कहाँ से आई?

गर्लफ्रेंड: मैं इसे तोड़ना चाहती हूँ।
पप्पू (चिढ़कर): हमसे, ठीक है।

गर्लफ्रेंड (गुस्सा होते हुए): हाँ, यही चाहते हो तुम तो, फिर तुम जो मर्ज़ी कर सको।
पप्पू: अरे खुद ही बोला अभी, मैंने क्या गलत कहा?

गर्लफ्रेंड: इतनी तकलीफ़ थी तो बोला, क्यों नहीं, मैं खुद बिना बोले चली जाती तुम्हारी जिन्दगी से।
पप्पू अपने बाल पकड़कर, `मुझे मेरी गलती तो बता दो?`

गर्लफ्रेंड: वक़्त आने पर पता चलेगी तुम्हें अपने आप, जब मैं चली जाऊँगी (कभी नहीं जायेगी)।
पप्पू: अच्छा, तो मैं इंतज़ार करता हूँ, सही वक़्त का।

गर्लफ्रेंड: तुम सिरियस कब हो गए?
पप्पू: अब क्या हॉस्पिटल में भर्ती हो जाऊं सिरियस होने के लिए।

गर्लफ्रेंड: भाड़ में जाओ।
पप्पू: दोबारा मुझे फोन मत करना।

3 घंटे बाद
गर्लफ्रेंड: तुम्हें पता है न, मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकती जानू, सॉरी आई लव यू मेरे बेबी।
पप्पू (सब भूलकर): अच्छा फिर, मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ।

गर्लफ्रेंड: इतनी उदास आवाज में क्यों?

लालू से चीटिंग

एक बार इंद्रदेव ने पृथ्वीलोक के तीन नेताओ को सही उत्तर बताने पर स्वर्ग जाने का न्योता भेजा। जिसमें तीन नेता चुने गए।
1. सोनिया गाँधी
2. नरेन्द्र मोदी
3. लालू प्रसाद यादव

इंद्रदेव का पहला सवाल - सोनिया से- RAT की स्पेलिंग बताओ।
सोनिया: R. A. T

मोदी से- CAT की स्पेलिंग।
मोदी: C. A. T

लालू जी से - चकोस्लोवाकिया की स्पेलिंग।
लालू: धत बुर्बक इ सबसे चुहा, बिल्ली। आ हमरा से चकोस्लोवाकिया। ई सब नए होगा फेर से पुछिये।

तब इंद्र देव बोले ठीक है अगला सवाल।
सोनिया से- यह एक लडका है का अंग्रेजी बताओ।
सोनिया: This is a boy.

मोदी से- वह एक लडकी है का अंग्रेजी बनाओ।
मोदी: That is a girl.

लालू से- हरा पेड़ चर्रर्रर्र से गिर गया का अंग्रेजी बनाओ।
लालू: ई का उ सबसे लड़का लड़की आ हमरा से चर्रर्र पर्रर्र। फेर से फेर से नै नै फेर से, फेर से होगा।

तब इंद्रदेव बोले लालू जी आप तो बच्चो की तरह जिद कर रहे हैं। ये आखिरी मौका दे रहा हूँ बस।
सोनिया से- जलियावाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
सोनिया: 1919 ई.मे।

ठीक है स्वर्ग मे जाओ।

मोदी से- उस हत्याकांड मे कितने लोग मरे थे?
मोदी: यही कोई दस हजार लोग।

ठीक है स्वर्ग मे जाओ।

लालू से- उन दस हजार के नाम बताओ।

लालू - अरे साफ़ साफ़ बोलिए न जी की हमको नरक भेजने का प्रोगराम फिट करके बैठल है। बोलिए नरक किधर है?

प्याज़ के रुलाने का कारण

जब भगवान सारी सब्जियों को उनके गुण और सुगंध बांट रहे थे तब प्याज चुपचाप उदास होकर पीछे खड़ी हो गई। सब चले गए प्याज नहीं गई। वहीँ खड़ी रही। तब विष्णुजी ने पूछा, "क्या हुआ तुम क्यों नही जाती?"

तब प्याज रोते हुए बोली, "आपने सबको सुगंध और सुंदरता जैसे गुण दिए पर मुझे बदबू दी। जो मुझे खाएगा उसका मुँह बदबू देगा। मेरे साथ ही यह व्यवहार क्यों?"

तब भगवान को प्याज पर दया आ गई। उन्होने कहा, "मैं तुम्हे अपने शुभ चिन्ह देता हूँ। यदि तुम्हें खड़ा काटा जायेगा तो तुम्हारा रूप शंखाकार होगा और यदि आड़ा काटा गया तो चक्र का रूप होगा। यही नहीं सारी सब्जियों को तुम्हारा साथ लेना होगा, तभी वे स्वादिष्ट लगेंगी और अंत में तुम्हे काटने पर लोगों के वैसे ही आंसू निकलेंगे जैसे आज तुम्हारे निकले हैं। जब जब धरती पर मंहगाई बढ़ेगी तुम सबको रुलाओगी।

दोस्तों इसीलिए प्याज आज इतना रुला रही है उसे वरदान जो प्राप्त है।

परम ज्ञानी गुरु बाबा बकवास नंद के प्रवचनों से साभार!

आदमी और औरत की खोजें और अविष्कार

आदमी ने रंग की खोज की, और चित्रकला का अविष्कार किया महिला ने रंग की खोज की, और मेक-अप का अविष्कार किया।

आदमी ने शब्द की खोज की, और भाषा का अविष्कार किया औरत ने भाषा का खोज की, और गप्पों का अविष्कार किया।

आदमी ने जुए की खोज की, और कार्डस का अविष्कार किया औरतों ने कार्डस की खोज की, और टोने, टोटके और चुगलियों का अविष्कार किया।

आदमी ने खेती बाड़ी की खोज की, और भोजन का अविष्कार किया औरतों ने भोजन की खोज की, और डायटिंग का अविष्कार किया।

आदमी ने दोस्ती की खोज की, और प्यार का अविष्कार किया औरत ने प्यार की खोज की, और विवाह का अविष्कार किया। 

आदमी ने व्यापार की खोज की, और पैसों का अविष्कार किया औरत ने पैसों की खोज की, और खरीददारी का अविष्कार किया।

वैसे तो आदमी ने बहुत सारी चीजों की खोज कर ली. .. जबकि औरत अभी भी खरीददारी में ही फंसी हुई है।

मोबाइल और लड़की

मोबाईल बना हैँ हर लड़की की शान,
मिस कॉल करके लड़कों को करती हैँ परेशान;

SMS मेँ लिखती Miss You मेरी जान,
तुम्हारी आवाज़ सुनने को तरसे मेरे कान;

4-5 Boyfriend बना कर कहती हैँ एक,
तुम्हीं तो हो मेरी जान;

अपने राज सहेलियोँ को बताकर करती हैँ हैरान,
कहती हैँ लड़को को उल्लू बनाना है आसान;

होश मेँ आओ मेरे भाई लो इनको पहचान,
मत पड़ो इनके चक्कर मेँ लड़कियाँ होती हैं शैतान;

लड़को के जनहित मेँ जारी, लड़कियाँ हैँ बड़ी अत्याचारी!

मेड इन इंडिया

एक जापानी पर्यटक भारत की सैर पर आया हुआ था। आखिरी दिन उसने एयरपोर्ट जाने के लिए एक टैक्सी ली और ड्राइवर को चलने के लिए कहा।

यात्रा के दौरान एक 'होण्डा' बगल से गुज़री। जापानी ने उत्तेजित होकर खिड़की से सिर निकाला और चिल्लाया‚ `होण्डा‚ वेरी फास्ट! मेड इन जापान!`

कुछ देर बाद एक 'टोयोटा' तेज़ी से टैक्सी के पास से गुज़री‚ और फिर जापानी बाहर झुका और चिल्लाया‚ `टोयोटा‚ वेरी फास्ट! मेड इन जापान!`

और फिर एक 'मित्सुबिशी' टैक्सी की बगल से गुज़री। तीसरी बार जापानी खिड़की की ओर झुकते हुए चिल्लाया‚ `मित्सुबिशी‚ वेरी फास्ट! मेड इन जापान!`

ड्राइवर थोड़ा ग़ुस्से में आ गया मगर चुप रहा और कई सारी कारें गुज़रती रहीं।

आखिरकार टैक्सी एयरपोर्ट तक पहुँच गयी। किराया 800 रु. बना। जापानी चीखा‚ `क्या? इतना ज़्यादा!`

तो ड्राइवर चिल्लाया, `मीटर‚ वेरी फास्ट! मेड इन इंडिया

मेरे साथ चलो

एक दोपहर में एक धनी वकील अपनी बड़ी गाड़ी में कहीं जा रहा था, रास्ते में उसने देखा कि सड़क के किनारे दो आदमी घास खा रहे है, उसने अपने ड्राईवर से गाड़ी रोकने को कहा और वह गाड़ी से बाहर निकला और उन दोनों से पूछताछ करने लगा, अरे भई.. तुम लोग घास क्यों खा रहे हो?

उन दोनों ने कहा साहब क्या करें हमारे पास खाना खाने के लिए पैसे नहीं है!

ओह.. हो.. चलो मेरे साथ आओ!

पर साहब मेरी पत्नी और दो बच्चे भी है!

उन्हें भी साथ लेकर आओ, और तुम भी मेरे साथ आओ उसने दूसरे आदमी से कहा!

पर साहब मेरे तो छह बच्चे है और बीवी भी है दूसरे आदमी ने कहा, उन्हें भी साथ लेकर आओ, वे सब बड़ी मुश्किल से गाड़ी पर चढ़े और आपस में सट कर बैठ गए!

जो आदमी सबसे अंत में चढ़ा वो कहने लगा, साहब आप बहुत दयालु है जो आप हम जैसे गरीबों को साथ में लेकर जा रहे हैं!

वकील कहने लगा अरे कोई बात नहीं मेरे घर के आसपास में लगभग 2 फुट लम्बी घास है!

दुकान खुलने का वक़्त

एक बार एक शराबी रात के 12 बजे शराब की दुकान के मालिक को फ़ोन करता है और कहता है;

शराबी: तेरी दुकान कब खुलेगी?

दुकानदार: सुबह 9 बजे!

शराबी फिर थोड़ी देर बाद दोबारा दुकानदार को फ़ोन करके पूछता है;

शराबी: तेरी दुकान कब खुलेगी?

दुकानदार: कहा ना सुबह 9 बजे!

कुछ देर बाद शराबी फिर से दुकानदार को फ़ोन कर देता है और पूछता है;

शराबी: भाईसाहब आपकी दुकान कब खुलेगी?

दुकानदार: अबे तुझे कितनी बार बताऊँ सुबह 9 बजे खुलेगी इसीलिए सुबह 9 बजे आना और जो भी चाहिए हो ले जाना!

शराबी: अबे, मैं तेरी दुकान के अन्दर से ही बोल रहा हूँ!

बड़ा अंतर

लड़की का फेसबुक पे स्टेटस - वो बेवफा निकला।

कमेंट्स लड़कों के:

1. डिअर, वो आपके लायक था ही नहीं।
2. तुम कहाँ वो साला बन्दर कहाँ।
3. हमने तो पहले ही कहा, सब मेरे जैसे नहीं होते।
4. कभी हमें अजमा के देखो, पता चलेगा भरोसा क्या है।
5. जो भी हुआ अच्छा ही हुआ, चिंता मत करो जानू।
लड़के का फेसबुक पे स्टेटस - वो बेवफा निकली।

कमेंट्स नजदीकी दोस्तों के:

1. साले, तेरी शकल ही गधे जैसी है।
2. तेरे से बस आज तक कोई पटी है?
3. तुझ जैसो से भी लड़की पटेगी।
4. उससे तेरी नामर्दी का पता चल गया होगा।
5. तेरे से कुछ नहीं होगा बच्चे, चल अब उसका नम्बर मुझे दे।

बीवियों के प्रकार

1. आलसी बीवी:
खुद जाकर चाय बना लो और एक कप मुझे भी दे देना।

2. धमकाने वाली बीवी:
कान खोलकर सुन लो, या तो इस घर में तुम्हारी माँ रहेगी या मैं।

3. इतिहास-पसंद बीवी:
सब जानती हूँ तुम्हारा खानदान कैसा है।

4. भविष्य-वाचक बीवी:
अगले सात जन्मों तक मेरे जैसी बीवी नहीं मिलेगी।

5. भ्रमित बीवी:
तुम आदमी हो या पजामा?

6. स्वार्थी बीवी:
ये साड़ी मेरी माँ ने मुझे पहनने को दी है तुम्हारी बहनों के लिए नहीं।

7. शक्की बीवी:
मेरी कौन सी सौतन से फ़ोन पर बात कर रहे थे?

8. अर्थशास्त्री बीवी:
कौन सा कुबेर का खजाना कमा लाते हो जो रोज़ पनीर खिलाऊँ?

9. धार्मिक बीवी:
शुक्र करो भगवान का जो मेरे जैसी बीवी मिली।

10. आम बीवी:
मेरे नसीब में तुम ही लिखे थे?

दरियादिली

कल शाम मैं ऑफिस से घर जा रहा था। रास्ते में मोड़ पर एक वृद्ध भिखारी ने आवाज़ दी, "सवेरे से भूखा हूँ बेटा, कुछ दया करो।"

मेरा दिल भर आया और मैंने अपने नाश्ते के लिए रखा चिप्स का पैकेट बैग से निकालकर उस वृद्ध भिखारी को दे दिया और आगे बढ़ने लगा।

तभी भिखारी ने मुझे आवाज दी। वैसे तो मुझे जल्दी थी पर उसके आवाज देने पर मैं रुक गया और पलटकर उसके पास आया।

वृद्ध भिखारी ने मुझे स्नेह से देखा और अंदर की चोर पाकेट से 140/-रुपये निकालकर मेरी हथेली पर धर दिए।

मैं हकबका कर बोला, "बाबा ये क्या?"

वृद्ध भिखारी ने ममतापूर्ण स्वर में कहा, "बेटा! तुमने इतने प्यार से मुझे नमकीन का पैकेट दिया तो मेरा भी मूड बन गया। बस सामने के ठेके से एक क्वार्टर ला दो। भगवान् तुम्हारा भला करेंगे।"

कोई इसकी भी सुन लो

एक आदमी सड़क पर बेहोश हो गया। उसके इर्द-गिर्द भीड़ जमा हो गई, हर कोई उसे होश में लाने के लिए सलाहें देने लगा। भीड़ में से एक बुढ़िया बोली, "बेचारे को थोड़ी ब्रांडी दे दो।"

कोई बोला, "इसके मुंह पर पानी के छींटे मारो।"

"इसे ब्रांडी दो।" बुढिया फिर बोली।

"इसे पंखा करो।" कोई बोला।

"इसे ब्रांडी दो।" बुढिया बोली।

"इसे अस्पताल ले जाओ।" किसी ने कहा।

"इसे ब्रांडी दो।" बुढिया फिर बोली। 

तभी बेहोश पड़ा आदमी उठकर बैठ गया और जोर से चिल्लाया, "आप सब लोग अपनी बकवास बंद कीजिये और उस बेचारी बुढिया की भी कोई सुन लो।"

बच्चे की होशियारी

एक माँ अपने 6 साल के बच्चे का फोटो खिंचवाने के लिए फोटो-स्टूडियो लेकर गई। फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला, "बेटा, मेरी तरफ देखो... इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा।"

बच्चा एक दम से बोला, "फोकस एडजस्ट कर, जाहिलों जैसी बातें मत कर, पोर्ट्रेट मोड यूज करना, मैक्रो के साथ, ISO 200 के अंदर रखना। High Resolution में आनी चाहिए फोटो, Facebook पे अपलोड करनी है, वरना पैसे नहीं मिलेंगे। साला, 'कबूतर' निकलेगा। तेरे बाप ने कबूतर डाला था कैमरे में?"

फोटोग्राफर: बेटा कौन से स्कूल में पढते हो?

बच्चा: आँगन बाड़ी।

हर बच्चा IIT से नहीं होता!

पागलों की पहचान

एक पागलखाने में एक पत्रकार ने डॉक्टर से प्रश्न किया। "आप कैसे पहचानते हैं कि, कौन मानसिक रोगी है और कौन नहीं?"

डॉक्टर: हम एक बाथटब पानी से पूरा भर देते हैं और मरीज को एक चम्मच, एक गिलास और एक बाल्टी देकर कहते हैं कि वो बाथटब को खाली करे।

पत्रकार: अरे वाह, बहुत बढ़िया। यानि जो नार्मल व्यक्ति होता होगा वो बाल्टी का उपयोग करता होगा क्योंकि वो चम्मच और गिलास से बड़ी होती है।

डॉक्टर: जी नहीं। नार्मल व्यक्ति बाथटब में लगे हुए ड्रेन प्लग को खींच कर टब को खाली करता है। आप 39 नंबर के बैड पर जाइए ताकि हम आप की पूरी जाँच कर सकें।

अगर आप ने भी बाल्टी ही सोचा था तो कृपया बैड नंबर 40 पर जाइए।

हिंदी का बुखार

सब लोग हिंदी को प्रोत्साहित कर रहे हैं तो मुझे भी आज हिंदी बोलने का शौक हुआ, घर से निकला और एक ऑटो वाले से पूछा,
"त्री चक्रीय चालक, पूरे सुभाष नगर के परिभ्रमण में कितनी मुद्रायें व्यय होंगी?"

ऑटो वाले ने घूर कर मेरी तरफ देखा और बोला,"अबे हिंदी में बोल।"

मैंने कहा, "श्रीमान मै हिंदी में ही वार्तालाप कर रहा हूँ।"

ऑटो वाले ने कहा, "मोदी जी पागल करके ही मानेंगे। चलो बैठो, कहाँ चलोगे?"

मैंने कहा, "परिसदन चलो।"

ऑटो वाला फिर चकराया, "अब ये परिसदन क्या है?"

बगल वाले श्रीमान ने कहा, "अरे सर्किट हाउस जाएगा"

ऑटो वाले ने सिर खुजाया और बोला, "बैठिये प्रभु।"

रास्ते में मैंने पूछा, "इस नगर में कितने छवि गृह हैं?"

ऑटो वाले ने कहा, "छवि गृह मतलब?"

मैंने कहा, "चलचित्र मंदिर।"

उसने कहा, "यहाँ बहुत मंदिर हैं... राम मंदिर, हनुमान मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, शिव मंदिर।"

मैंने कहा, "भाई मैं तो चलचित्र मंदिर की बात कर रहा हूँ। जिसमें नायक तथा नायिका प्रेमालाप करते हैं।"

ऑटो वाला फिर चकराया, "ये चलचित्र मंदिर क्या होता है?"

यही सोचते सोचते उसने सामने वाली गाडी में टक्कर मार दी। ऑटो का अगला चक्का टेढ़ा हो गया।

मैंने कहा, "त्री चक्रीय चालक तुम्हारा अग्र चक्र तो वक्र हो गया।"

ऑटो वाले ने मुझे घूर कर देखा और बोला, "उतर जल्दी उतर।"

सामने पंक्चर की दुकान थी मैंने दुकान वाले से कहा, "हे त्रिचक्र वाहिनी सुधारक महोदय, कृप्या अपने वायु ठूंसक यंत्र से इनके त्रिचक्र वाहिनी के द्वितीय चक्र में वायु ठूंस दीजिये।"

दूकानदार ने घूरकर मुझे देखा और बोला, "चल भाग यहाँ से कमीने, एक तो सुबह से बोनी नहीं हुई और तू शलोक सुना रहा है।"

बेरोज़गारी का हाल

नदी में डूबते हुए आदमी ने पुल पर चलते हुए आदमी को आवाज़ लगायी। आदमी: `बचाओ-बचाओ।`

पुल पर चलते आदमी ने नीचे देखा और उस आदमी को बचाने के लिए पुल से नीचे रस्सी फैंकी और कहा, `रस्सी को पकड़ के ऊपर आ जाओ।`

परन्तु नदी में डूबता हुआ आदमी रस्सी नहीं पकड़ पा रहा था तो वह डर के मारे चिल्ला कर बोला, `मैं मरना नहीं चाहता, ज़िन्दगी बड़ी कीमती है कल ही तो मेरी टार्जन कंपनी में बड़ी अच्छी नौकरी लगी है।`

इतना सुनते ही पुल पर चलते आदमी ने अपनी रस्सी खींच ली और भागते-भागते टार्जन कंपनी के दफ्तर में गया वहां के मैनेजर से बोला,` जिस आदमी को आपने कल नौकरी दी थी वो अभी-अभी डूबकर मर गया है, और इस तरह आपकी कंपनी में एक जगह खाली हो गयी है, मैं बेरोजगार हूँ इसीलिए मुझे रख लीजिये।`

मैनेजर: `दोस्त, तुमने देर कर दी, अब से कुछ देर पहले हमने उस आदमी को रखा है, जो उसे धक्का दे कर तुमसे पहले यहाँ आया है।`

जैसे को तैसा



एक बार एक डॉक्टर रात को सोया हुआ था। रात को अचानक डॉक्टर की नींद खुली उसने देखा कि उसका टॉयलेट पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है।

उसने अपनी पत्नी से कहा, "मैं अभी प्लम्बर को बुलाता हूं।"

पत्नी ने पूछा, "तुम प्लम्बर को रात को तीन बजे बुलाओगे?"

डॉक्टर: हाँ क्यों नहीं, मैं तो बुलाऊंगा। हम भी तो जाते हैं रात को अगर कोई मरीज बीमार हो जाये।

उसने प्लम्बर को फोन किया, शिकायत की और उसे रात को ही आने को कहा। प्लम्बर ने सुबह आने को कहा तो डॉक्टर ने फिर से वही बात कही, "अगर मैं रात को मरीज देखने जा सकता हूं तो तुम क्यों नहीं आ सकते?"

रात को करीब 3:30 बजे प्लम्बर आंखों को मसलता हुआ पहुंचा। डॉक्टर ने उसे टॉयलेट दिखाया।

प्लम्बर बाहर गया, वहां कुछ गोलियां पड़ी हुई थी। उसने दो गोलियां उठा कर टॉयलेट में डाल दी और डॉक्टर से कहा, "अगर कोई फर्क नहीं पड़े तो सुबह फिर से मुझे कॉल कर लेना।

Tuesday, 22 September 2015

सबसे रईस कौन


एक बार ट्रेन में एक इंजिनियर, एक डॉक्टर और एक वकील में चर्चा होने लगी कि सबसे ज्यादा रईस कौन है?

तीनो का ही जवाब था "मैं"।
इतने में पास बैठे एक सज्जन ने कहा कि आप साबित करके बताओ कि आप में से सबसे ज्यादा रईस कौन है?

सबसे पहले इंजिनियर ने जेब से 500/- का नोट निकाला और उसकी सिगरेट बना कर माचिस जलाई और पीने लगा।

डॉक्टर को इसमें अपनी तौहीन नज़र आई, उसने जेब से 1000/- का नोट निकाला और सिगरेट बनाई और जला कर उसे पीने लगा।

यह देख सब दंग रह गए और अब सब वकील की तरफ देखने लगे।

वकील ने अपना ब्रीफकेस खोला, चेकबुक निकाली और एक चेक भरा 5 लाख रुपये, फिर उस चेक की सिगरेट बनाई और माचिस जला कर उसे पीने लगा और बोला, "सबसे बड़ा रईस वो जो बिना नुकसान किये मज़े ले।"

शिक्षा: सब कुछ करने का लेकिन वकीलों से दूर रहने का।

Friday, 18 September 2015

मैं कौन हूँ


पठान ट्रेन में एक सीट पर अकेला लेटा हुआ था।

एक यात्री आया और बोला, "भाई साइड में हो जायें, मुझे भी बैठना है।"

पठान: तुझे पता नहीं मैं कौन हूँ?

यात्री डर के दूसरी जगह पर जाकर बैठ गया।

फिर एक पहलवान आया और बोला, साइड में हो जा छोटू मुझे भी बैठना है।

पठान ने उसे भी रोब दिखाते हुए बोला, "तुझे पता नहीं मैं कौन हूँ?"

पहलवान ने पठान की गर्दन पकड़ के उठा लिया और बोला, "हाँ, बोल तू कौन है?"

पठान: जी मैं 'बीमार' हूँ, 2 दिन से तेज़ बुखार है।

Wednesday, 9 September 2015

स्कूल की ज़िन्दगी पर बॉलीवुड गीत


स्कूल:
अपनी तो पाठशाला, मस्ती की पाठशाला

ट्यूशन:
इधर चला मैं उधर चला

गणित:
अजीब दास्तान है यह

विज्ञान:
आ ख़ुशी से ख़ुदकुशी कर ले

भूगोल:
मुसाफिर हूँ मैं यारो

अर्थ शास्त्र:
क्यों पैसा-पैसा करती है, पैसे पे क्यों मरती है

परीक्षा:
ज़हरीली रातें, नींदें उड़ जाती हैं

रिजल्ट:
जिया धड़क धड़क जाये

पास:
आज मैं ऊपर आसमान नीचे

फेल:
जग सूना-सूना लागे

Tuesday, 8 September 2015

शादी के बाद पति - पत्नी


शादी के बाद पत्नी कैसे बदलती है, जरा गौर कीजिए:

पहले साल: मैंने कहा जी खाना खा लीजिए, आपने काफी देर से कुछ खाया नहीं।
दूसरे साल: जी खाना तैयार है, लगा दूं?
तीसरे साल: खाना बन चुका है, जब खाना हो तब बता देना।
चौथे साल: खाना बनाकर रख दिया है, मैं बाजार जा रही हूं, खुद ही निकाल कर खा लेना।
पांचवे साल: मैं कहती हूं आज मुझ से खाना नहीं बनेगा, होटल से ले आओ।
छठे साल: जब देखो खाना, खाना और खाना, अभी सुबह ही तो खाया था।

शादी के बाद पति कैसे बदलते हैं, जरा गौर कीजिए:

पहले साल: जानू संभलकर उधर गड्ढा है।
दूसरे साल: अरे यार देख के उधर गड्ढा है।
तीसरे साल: दिखता नहीं उधर गड्ढा है। 
चौथे साल: अंधी है क्या गड्ढा नहीं दिखता। 
पांचवे साल: अरे उधर - किधर मरने जा रही है गड्ढा तो इधर है।

मुस्कुराते रहिये!

Tuesday, 1 September 2015

सस्ता इलाज!


एक आदमी मनोचिकित्सक के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मैं बहुत परेशान हूं। जब भी मैं बिस्तर पर लेटता हूं, मुझे लगता है कि बिस्तर के नीचे कोई है। जब मैं बिस्तर के नीचे देखने जाता हूं तो लगता है कि बिस्तर के ऊपर कोई है। नीचे, ऊपर, नीचे, ऊपर यही करता रहता हूं। सो नहीं पाता हूं। मेरा इलाज कीजिये नहीं तो मैं पागल हो जाऊंगा।"

डॉक्टर ने कहा, "तुम्हारा इलाज लगभग दो साल तक चलेगा। तुम्हें सप्ताह में तीन बार आना पड़ेगा। अगर तुमने मेरा इलाज मेरे बताये अनुसार लिया तो तुम बिलकुल ठीक हो जाओगे।"

मरीज: पर डॉक्टर साहब, आपकी फीस कितनी होगी?

डॉक्टर: सौ रूपये प्रति मुलाकात। 

आदमी गरीब था इसीलिए फिर आने को कहकर चला गया।

लगभग छ: महीने बाद वही आदमी डॉक्टर को सड़क पर घूमते हुये मिला, "क्यों भाई, तुम फिर अपना इलाज कराने क्यों नहीं आये?" मनोचिकित्सक ने पूछा।

"सौ रूपये प्रति मुलाकात में इलाज कैसे करवाऊं? मेरे पड़ोसी ने मेरा इलाज सिर्फ बीस रूपये में कर दिया" आदमी ने जवाब दिया।

डॉक्टर: अच्छा! वो कैसे?

मरीज: दरअसल वह एक बढ़ई है, उसने मेरे पलंग के चारों पाए सिर्फ पांच रूपये प्रति पाए के हिसाब से काट दिये।